Allu Arjun Pushpa 2 Trailer Launch

Super Star Allu Arjun सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और सुकुमार की पैन-इंडिया एक्शन
ड्रामा Pushpa 2: The Rule पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर 17 नवंबर को लॉन्च कर दिया
गया है। ट्रेलर को बिहार के पटना में एक भव्य अभियान कार्यक्रम के दौरान शाम
06:03 बजे लॉन्च किया गया है। जिसमें पुष्पा 2 की पूरी टीम भी पहुंची। यहां बड़ी
संख्या में फैंस पहुंचे। आपको बता दें कि ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में
रिलीज होने वाली है।
Allu Arjun Pushpa 2 Trailer Launch
Pushpa 2 Trailer शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के रहने वाले हैं, उन्होंने अपनी खुशी
जाहिर करते हुए कहा, ‘भारतीय सिनेमा के लोग बिहार को गंभीरता से ले रहे हैं, जो
बहुत खुशी की बात है। ‘पुष्पा’ जैसी बड़ी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए
बिहार के पटना को चुना गया।
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।
खबर थी कि अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए कोई फीस नहीं ले रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए एक भी रुपये की फीस लेने
से इनकार कर दिया है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि पुष्पा 2 के लिए अल्लू
अर्जुन ने निर्माताओं से अंतिम राजस्व का एक बड़ा हिस्सा मांगा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन कोई फीस नहीं ले रहे हैं। ऐसा
कहा जा रहा है कि वे पुष्पा के बहुप्रतीक्षित सीक्वल के लिए अंतिम राजस्व का 33
प्रतिशत हिस्सा साझा करेंगे। खबरों की मानें तो पुष्पा 2 उतनी ही कमाई करेगी चाहे
वो ओटीटी राइट्स से हो, सैटेलाइट राइट्स से हो या थिएटर से हो। जो भी रकम जोड़ी
जाएगी उसमें से 33 फीसदी अल्लू अर्जुन लेंगे। हालांकि, ये सिर्फ वायरल खबरें हैं,
जिस पर न तो फिल्ममेकर्स और न ही एक्टर ने किसी तरह की पुष्टि की है।

पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल, रश्मिका मंदाना,
सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू समेत कुछ सितारे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह
फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी है। पुष्पा 2 5 दिसंबर 2024 को
सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि पुष्पा का पहला पार्ट यानी पुष्पा: द
राइज साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तुरंत
हिट रही।
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ साल 2021 में रिलीज
हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन
किया। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का किरदार पुष्पा और फिल्म के डायलॉग्स काफी
मशहूर हुए थे। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका
मंदाना और फहद फासिल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म पांच भाषाओं
में रिलीज होने वाली है।

Related posts

Leave a Comment