हम आपको MKSY की आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण के विषय में समस्त जानकारी प्रदान करेंगे। Kanya Sumangla Yojana के तहत चरण-दर-चरण मिलने वाली सहायता राशि, किश्तों की जानकारी तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में नागरिकों को Kanya Sumangla Yojana के ऑफलाइन आवेदन में आने वाली परिशानियों को देखते हुए MKSY पोर्टल को लांच किया गया है। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक अपनी बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए MKSY Official Website की सहायता से पंजीकरण करा सकता है।
इस पोर्टल की शुरुआत के बाद राज्य में किसी व्यक्ति द्वारा ऑफलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की कठिनाई होने की स्थिति में वह Kanya Sumangla आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग कर सकेगा। यह Sarkari Yojana प्रदेश में बिटिया के बेहतर भविष्य के लिए नए मार्गो को खोलेगी।
Sarkari Yojana 2020 : स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सरकार दे रही है फ्री में लैपटॉप
Kanya Sumangla Yojana 2020 (MKSY)
इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा में होने वाले अन्य खर्चो के लिए भी आवश्यकता के अनुसार ऋण की भी व्यवस्था कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी Kanya Sumangala Yojana के माध्यम से बिटिया के उज्जवल भविष्य के लिए प्रत्येक कदम पर प्रोत्साहन प्रदान किया जायेगा जिससे बिटिया की शिक्षा सुचारु रूप से चल सके।
Kanya Sumangla Yojana 2020 का उद्देश्य
Kanya Sumangala Yojana के तहत लाभार्थी बिटिया को सात चरणों में 2 लाख 15 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। यह Sarkari Yojana समाज में भ्रूण हत्या को रोकने और उत्तर प्रदेश के लोगो की लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलने का कार्य करेगी। Kanya Sumangala Yojana 2020 का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है।
Kanya Sumangla Yojana 2020 के सहायता राशि की श्रेणियाँ
प्रथम श्रेणी:- प्रदेश में जिस बिटिया का जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद हुआ है वह प्रथम चरण में 2000 रूपये आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
दूसरा श्रेणी:- इसके बाद बिटिया के 1 वर्ष के होने तथा सभी टीकाकरण पूर्ण किये जाने की स्थिति में 1000 रूपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
तीसरी श्रेणी:- बिटिया द्वारा चालू शैक्षिक वर्ष में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
चौथी श्रेणी:- बिटिया द्वारा चालू शैक्षिक वर्ष में छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
पांचवी श्रेणी:- बिटिया द्वारा चालू शैक्षिक वर्ष में नोवी कक्षा में प्रवेश लेने की स्थिति में उसे 3000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि से लाभान्वित किया जायेगा।
छठी श्रेणी:- इस श्रेणी में बालिका के 10 /12 वी उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक /डिग्री या कम से कम डिप्लोमा के लिए प्रवेश लेने पर उन्हें 5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सातवीं श्रेणी:- इस श्रेणी में बिटिया के 21 वर्ष की आयु पूरी करने पर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Sarkari Yojana 2020 : क्या आपकी बेटी 18 साल की है? सरकार दे रही है 55 हजार रुपये
Kanya Sumangla Yojana 2020 पात्रता मानदंड
- Kanya Sumangla Yojana (MKSY) का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों द्वारा ही लिया जा सकता है। यदि बिटिया के माता-पिता प्रदेश के स्थायी निवासी हैं तभी वह आवेदन के लिए पात्र हैं।
- इस Sarkari Yojana के लिए प्रदेश की प्रत्येक परिवार की दो बेटिया को आवेदन के लिए पात्र बनाया गया हैं। एक परिवार की तीसरी बिटिया इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है।
- यदि आवेदक बिटिया के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक है तो वह Kanya Sumangla Yojana आवेदन के लिए पात्र नहीं है।
- उत्तर प्रदेश की प्रत्येक महिला को दूसरे प्रसव पर जुड़वाँ बच्चे पैदा होने की स्थिति में तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा।
- यदि किसी परिवार ने किसी अनाथ बच्ची को गोद लिया है तो अनाथ बच्ची समेत केवल परिवार की एक बालिका योजना में आवेदन हेतु पात्र है।
Kanya Sumangla Yojana 2020 आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- बिटिया का फोटो
- अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- शपथ पत्र (Self Certified Income Certificate)
- गोद लिए बच्चे का प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)
- अभिभावक का पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
Kanya Sumangla Yojana 2020 ऑनलाइन पंजीकरण
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ Click करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको बाई और मेन्यू में Citizen Service Portal लिंक पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- नए पेज पर आपसे Sarkari Yojana के नियम एवं शर्तो के लिए सहमति मांगी जाएगी। यहाँ आपको नीचे “I Agree” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नए पेज पर Kanya Sumangla Yojana पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,आधार नंबर ,मोबाइल नंबर और OTP डालकर सत्यापित करना होगा।
- आपके द्वारा दर्ज OTP के सत्यापित होने पर आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा। इसके बाद आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- आपको अपने मोबाइल पर प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना है। अब आपके सामने आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर Kanya Sumangla Yojana पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको इस फॉर्म में सभी जानकारियों को दर्ज करके समस्त आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूर्ण करने के लिए “Send SMS OTP” के लिंक पर क्लिक कर दे।
इस प्रकार आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा जिसके बाद आपकी बिटिया Kanya Sumangla Yojana का लाभ लेने के लिए पात्र हो गयी है।
Sarkari Yojana 2020 : 18 से 60 साल की महिलाओं को फ्री में मिल रहे है स्कूटर
Kanya Sumangla Yojana 2020 की विशेषताएं
- प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए राजेश अग्रवाल द्वारा 07/02/2019 को वार्षिक बजट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश Kanya Sumangla Yojana की शुरुआत की गई थी।
- इस Sarkari Yojana के अंतर्गत प्रदेश सरकार सभी पंजीकृत लड़कियों को 15000 रूपये आर्थिक प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।
- मुख्यमंत्री द्वारा Kanya Sumangla Yojana के सफल कार्यान्वयन के लिए 1200 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गयी है।
- इस Sarkari Yojana के माध्यम से प्रदेश सरकार राज्य में समाज में बिटिया के जन्म को लेकर बनी विचारधाराओ को बदलने का प्रयास करेगी।
- यदि बिटिया का विवाह 18 वर्ष की आयु में हो जाता है तो बिटिया को 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 2 लाख रूपये की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान नहीं की जाएगी।
हम उम्मीद करते हैं की आपको Kanya Sumangla Yojana 2020 से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी।

