अनम असद से तीन साल बड़ी हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्यारे लगते हैं और अक्सर साथ में पब्लिक प्लेसेस पर स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में सानिया ने असद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था- फैमिली। सानिया का यह पोस्ट इस बात का इशारा करता है कि वह भी बहन के इस फैसले को लेकर अच्छे से वाकिफ हैं और दोनों के रिश्ते को सानिया की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है।
![]() |
| Source : OrissaPost |
अनम और असद के सोशल मीडिया अकाउंट में भी एक दूसरे के लिए पोस्ट और तस्वीरें भरी रहती हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के प्रति इंस्टाग्राम पर अपनी फीलिंग्स बयां करते रहते हैं।
बता दें कि अनम ने हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर राशिद से साल 2016 में शादी की थी। इस शादी में फिल्म, राजनीति और फैशन जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के दो साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और पिछले साल दोनों ने डिवॉर्स ले लिया । डिवॉर्स की वजह का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल असद का गोवा का रणजी टीम में चयन हुआ है। असद भी अपने पिता की तरह एक अच्छे क्रिकेटर बनना चाहते हैं, जिसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं अनम पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और अपना फैशन आउटलेट भी चलाती हैं।

